करीब एक वर्ष पूर्व सासनी गेट के पास जमीन दिलाने के नाम पर आरोपियों ने एक करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन जमीन नहीं दिलवाई। भूदेव ने सात जून को दोनों भाइयों समेत शिवकुमार निवासी बाईकलां थाना छर्रा हाल निवासी बाबा कालोनी गांधीपार्क, विजय व मेवाराम निवासी नगला कलार थाना बन्नादेवी, चाहत खान निवासी बड़ी मस्जिद धौर्रा थाना क्वार्सी को नामजद कराया था।
कीमती जमीन को सस्ते दामों में बेचने का लालच देकर कई लोगों से लगभग डेढ़ करोड़ की ठगी के आरोप में पुलिस ने एक पीएसी जवान के भाई को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर थाना हरदुआगंज में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
गांव कोड़रा निवासी पीएसी कर्मी मुकेश व उसके भाई शिशुपाल उर्फ शिशु पुत्र वासुदेव पर गांव के ही भूदेव ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व सासनी गेट के पास जमीन दिलाने के नाम पर आरोपियों ने एक करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन जमीन नहीं दिलवाई। भूदेव ने सात जून को दोनों भाइयों समेत शिवकुमार निवासी बाईकलां थाना छर्रा हाल निवासी बाबा कालोनी गांधीपार्क, विजय व मेवाराम निवासी नगला कलार थाना बन्नादेवी, चाहत खान निवासी बड़ी मस्जिद धौर्रा थाना क्वार्सी को नामजद कराया था।
इसके बाद कोड़रा के दिनेश ने 27 जून को 20 लाख ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। राजकुमार ने महुआखेड़ा थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बीते माह राजकुमार ने तालानगरी में धमकाने के आरोप में मुकेश व शिशुपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुकेश पीएसी आगरा में तैनात है, जिसे मुख्यालय ने निलंबित कर दिया था। मामले में नामजद शिवकुमार, विजय व मेवाराम को पुलिस जेल भेज चुकी है। सोमवार को शिशुपाल को बैरामगढ़ी बंबा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी मुकेश की पुलिस तलाश कर रही है।