फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सफाईकर्मी को पीएसीकर्मी ने मारा थप्पड़, किया हंगामा, कूड़ा गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद

Sun, 23 Jun 2024 01:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सफाई गाड़ी बंद होने पर पीएसी जवानों का ट्रक रुक गया। उन्होंने गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात पर कहासुनी में पीएसी कर्मी पर सफाईकर्मी के थप्पड़ जडऩे का आरोप लगा। इसके बाद वह ट्रक लेकर चले गए।
विज्ञापन
ऊपरकोट कोतवाली पर विरोध प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी संघ के नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के कोतवाली क्षेत्र में शीशे वाली मस्जिद के पास 22 जून सुबह सुबह रास्ते से कूड़ा गाड़ी हटाने के विवाद में पीएसी कर्मी ने सफाईकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए और काफी संख्या में एकत्रित हुए सफाई कर्मचारी कोतवाली पहुंचकर हंगामा करने लगे। जहां मामले में तहरीर दी गई। पुलिस स्तर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर वे वहां से हटे।

विज्ञापन


बताया गया है कि नगर निगम के सुपरवाइजर अर्पित व मयूर दीवान कर्मचारियों से ऊपरकोट की शीशे वाली मस्जिद के पास सफाई करा रहे थे। तभी रास्ते में गाड़ी बंद होने पर पीएसी जवानों का ट्रक रुक गया। उन्होंने गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात पर कहासुनी में पीएसी कर्मी पर सफाईकर्मी के थप्पड़ जडऩे का आरोप लगा। इसके बाद वह ट्रक लेकर चले गए। इसी बात पर बखेड़ा खड़ा हो गया और काफी संख्या में सफाईकर्मी थाने पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के वाहनों को खड़ा कर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर सीओ आदि पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को समझाया। मामले में तहरीर दी गई। जिस पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर विवाद शांत हुआ। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी,प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान,सुनील टुंडा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें