फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूल संचालक की धमकी से पड़ा अटैक, अस्पताल में भर्ती

Sun, 23 Jun 2024 08:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्कूल संचालक से परेशान होकर महिला ने काम पर जाना बंद कर दिया। इस पर अज्ञात लोगों के साथ घर आकर स्कूल संचालक ने उनके पति को गाली दी। झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कहकर भी धमकाया। एक रजिस्टर पर उनके पति से हस्ताक्षर करवा लिए। इससे उनके पति को हार्ट अटैक पड़ गया।
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खेड़ा नारायन सिंह निवासी अनुसूचित जाति की बबली देवी के अनुसार एक निजी स्कूल संचालक की धमकी से उनके पति को हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बबली देवी के अनुसार उनके एक निजी स्कूल में 14 साल से खाना बनाने का काम करते हैं। स्कूल संचालक से परेशान होकर उन्होंने काम पर जाना बंद कर दिया। इस पर अज्ञात लोगों के साथ घर आकर स्कूल संचालक ने उनके पति को गाली दी। झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कहकर भी धमकाया। एक रजिस्टर पर उनके पति से हस्ताक्षर करवा लिए। इससे उनके पति को हार्ट अटैक पड़ गया।

उधर स्कूल संचालक उदयवीर शर्मा का कहना है कि उक्त व्यक्ति उनके यहां काम करता था। शराब का लती है। कई बार स्कूल का सामान चोरी कर चुका है। तीन बार उसके खिलाफ चोरी की तहरीर दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब उसकी शिकायत पर पुलिस उनको थाने बुला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें