इस सड़क पर लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। जिसमें जाफरी ड्रेन के किनारे 5.7 किमी लंबा मैटल क्रश बैरियर लगाया जाएगा। इसकी ऊंचाई लगभग 4 फुट होगी। इसके नीचे दीवार भी बनेगी। इसके बनने से किसी वाहन के नाले में पलटने की संभावना कम हो जाएगी।
सड़क खराब होने की वजह से गाड़ियां भी खराब हो रही हैं। इससे हर महीने पांच हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च हो रहे हैं। - अमित चौधरी
छह महीने से 5.7 किमी सड़क बन रही है। कब तक पूरी होगी कुछ पता नहीं है। अधिकारी कहते हैं कि छह महीने और लगेंगे। - मेघराज सिंह
यह सड़क 2019 से जर्जर हाल है। पांच साल हो गए हैं, अब तक बन नहीं पाई है। लोग इस सड़क पर आने से कतराते हैं। -मंगल वार्ष्णेय
रोज धूल में सफर करते हैं। कपड़े खराब हो जाते हैं। वाहन खराब हो रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। - गौरव
सड़क पर गिट्टियां डाल कर छोड़ दिया है। यह टायरों से दब कर उछलती हैं और लगती हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। - ज्ञानेंद्र