फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ से दस दिनों में शुरू हो सकता है ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में जर्मनी की एक कंपनी द्वारा लगाए जा रहे नए ऑक्सीजन प्लांट का कार्य तेजी से चल रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक अगले 8 से 10 दिनों में काम पूरा होने की पूरी संभावना है। हालांकि अब मेडिकल कॉलेज में संक्रमण से ग्रस्त आने वाले मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

इधर ऑक्सीजन की आपूर्ति में भी सुधार हुआ है, लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हमें भविष्य में हर स्थिति के लिए बेहतर संसाधनों के साथ तैयार रहना होगा। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन का जबरदस्त संकट पैदा हुआ। इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता अनुभव की गई।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस दिशा में उल्लेखनीय पहल करते हुए तुरंत प्लांट के लिए पैसा स्वीकृत कर दिया। जर्मनी की एक कंपनी इस प्लांट को लगा रही है। जिस गति से कार्य चल रहा है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 8 से 10 दिनों में प्लांट शुरू हो जाना चाहिए। आने वाले समय में जिस तरह विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैज्ञानिक महामारी की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, इसको देखते हुए आवश्यक है हम पहले से ही तैयार रहें और उस परिस्थिति का बेहतर से बेहतर तरीके से सामना करें। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में बेड़ों की क्षमता और चिकित्सा उपकरण की क्षमता में भी विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें