अवैध वसूली के आरोप में फंसे पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के एक आउट सोर्सिंग कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया। कर्मचारी पर पैसे लेकर आरटीपीसीआर जांच करने का आरोप लगा था।
अतरौली क्षेत्र के ओम प्रकाश नामक व्यक्ति से पैसे लेकर आरटीपीसीआर जांच का आरोप आउट सोर्सिंग कर्मचारी शुभम कुमार सिंह उर्फ गौरव पर लगी थी। ओम प्रकाश यूएई में नौकरी करते हैं। गौरव अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं।
गौरव की शिकायत सीएमएस डॉ. एबी सिंह एवं सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी तक पहुंची थी। सीएमओ के निर्देश पर कमेटी बनाकर जांच कराई गई। सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए हैं। आउट सोर्सिंग कर्मचारी नियमों का उल्लंघन कर अवैध वसूली कर रहा था। सीएमओ के निर्देश पर गौरव को पद से हटा दिया गया है।