फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित बुजुर्ग इंटरनेशनल वार्ड में भर्ती, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती नगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह चंद रोज पहले दुबई से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के इंटरनेशनल वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती नगर निवासी बुजुर्ग यहां बीएसएनएल में बड़े पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान समय में वह दुबई में अपनी बेटी के पास रहते हैं। उनकी बेटी वहीं नौकरी करती हैं। चंद रोज पहले कुछ काम से वह अलीगढ़ आए हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद पहले उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय के वार्ड नंबर 3 में भर्ती किया गया। इसी क्रम में अधिकारियों को पता चला कि वह विदेश से आए हैं। उसके बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। बुजुर्ग को तुरंत वार्ड 3 से निकालकर इंटरनेशनल वार्ड में भर्ती किया गया।
बुजुर्ग ने अमर उजाला को बताया कि वह दुबई में बेटी के पास रहते हैं। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। कुछ काम से अलीगढ़ आए थे। काम होने के बाद दुबई चले जाएंगे। इसी बीच कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। किसी तरह की दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि वह ब्रिटेन नहीं गए हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि मरीज के ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बुजुर्ग का जीनोम सीक्वेंसिंग कराने पर विचार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का नया और खतरनाक रूप पहुंचने के बाद अधिकारी विशेष रूप से चौकन्ना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें