पुलिस कर्मियों से बात करते हिंदू छात्र वाहिनी के पदाधिकारी
- फोटो : sanvad
कस्बे में जीटी रोड स्थित एक फार्महाउस के निकट नाले के किनारे शनिवार की सुबह संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर खलबली मच गई। जानकारी होने पर विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य पहुंच गए।
हिंदू छात्र वाहिनी के जिलाध्यक्ष सदस्य विशाल शर्मा, आकाश पचौरी, नितिन कुमार, योगेंद्र, सुभाष, दीपक, पुष्पेंद्र आदि ने बताया है कि शनिवार की सुबह अवशेष संरक्षित पशु के हैं। पुलिस को तहरीर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि उक्त अवशेष कहीं से लाकर यहां डाले गए हैं। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करते हुए चिकित्सक बुलाकर सेंपलिंग कराकर बचे अवशेषों को दफन करा गया है। विशाल शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में पशु के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो संगठन की ओर से एक आंदोलन किया जाएगा।