वरिष्ठ नेता कांग्रेस व पूर्व महानगर अध्यक्ष परवेज़ अहमद की अगुवाई में मेडिकल रोड पर विरोध कर कैंडल मार्च निकाला। पाक विरोधी नारेबाजी की। इस अवसर पर हैदर ख़ान,डॉ ताबिश,साईम अख़्तर,यावर खान,रईस अहमद,शफी अहमद,अनवार मेवाती, शकील खान,सामीर जमाल,मोहसिन,अजय बघेल,सलमान,दानिश आदि थे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई की मासिक बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता की अगुवाई में घटना की निंदा की गई। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार आदि थे। इधर, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मित्तल आदि थे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान सैफी की अगुवाई में कठपुला पर पुतला फूंका गया। इस अवसर पर अनवार अहमद, नबी हसन आदि थे। विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा कैंडल मार्च एटा चुंगी से लेकर धनीपुर मंडी तक निकाला व पुतला फूंका गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगी सेवक संजय सिंह, गौरव अग्रवाल,देवेंद्र सिंह फौजी, मानपाल पाल सिंह आदि थे।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने पहलगाम की घटना पर रोष प्रकट किया है। इस दौरान सभी ने शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिलाध्यक्ष जेसी शर्मा, महानगर अध्यक्ष बीएल शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष भूदत्त मिश्रा, सोहन लाल शर्मा, विकास शर्मा, दीपक शर्मा, प्रमोद शर्मा, जगदीश प्रसाद मिश्र आदि थे।
कैंडल मार्च निकाला
भाजपा युवा मोर्चा ने शनिवार को मॉल गोदाम स्थित एक पेट्रोल पंप से शहीद चौक रसल गंज तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पहलगाम में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। मौके पर मोनू अग्रवाल, सैयद अशहर इस्लाम राजा, कफील अहमद, फरहीन मोहसिन, मो. शाहनवाज, मुशीर, ताहिर, हरि गुप्ता, राणा, अमन आदि मौजूद रहे।