फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: रम्पुटा का एलान, बहुविकल्पीय परीक्षा के प्रश्न बनाने में नहीं करेंगे सहयोग

Sun, 06 Oct 2024 07:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परास्नातक विद्यार्थी अब लिखित परीक्षा के विरोध में आ गए हैं। स्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं बहुविकल्पीय (ओएमआर शीट) कराने के विरोध में परास्नातक के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) प्रशासन के खिलाफ राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) उतर आया है। रम्पुटा लिखित परीक्षा के पक्ष में है, जबकि प्रशासन बहुविकल्पीय आधारित परीक्षा करा रहा है। रम्पुटा ने एलान किया है कि परीक्षा के प्रश्न बनाने में सहयोग नहीं करेंगे।

विज्ञापन


सत्र 2024-25 में स्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा बहुविकल्पीय (ओएमआर शीट) पर कराने के लिए कहा गया है। इस संबंध में रम्पुटा कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक संघ के अध्यक्ष व परीक्षा समिति के सदस्य प्रो. हरीश कुमार शर्मा व महामंत्री प्रो. रणवीर सिंह ने बताया कि बहुविकल्पीय परीक्षा के लिए प्रश्न बनाने में शिक्षक सहयोग नहीं करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो 21 अक्तूबर को होने जा रहा दीक्षांत समारोह का बहिष्कार किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के विरोध में आए परास्नातक के विद्यार्थी
आरएमपीएसयू के संबद्ध महाविद्यालयों के परास्नातक विद्यार्थी अब लिखित परीक्षा के विरोध में आ गए हैं। स्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं बहुविकल्पीय (ओएमआर शीट) कराने के विरोध में परास्नातक के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने परीक्षा में भेदभाव का आरोप लगाया है। विद्यार्थियों ने कहा कि जिस तरह विवि प्रशासन ने स्नातक की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराने का निर्णय लिया है, उसी तरह परास्नातक की परीक्षाएं भी कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें