फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 238 बेड के कोविड हॉस्पिटल में मात्र  20 डॉक्टर, महिला डॉक्टर सिर्फ एक

Thu, 23 Jul 2020 08:06 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले - फोटो : iStock
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में संक्रमित युवती के साथ डॉक्टर द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा उपायों पर तरह तरह के सुझाव आ रहे हैं। एक सुझाव यह भी है कि महिला मरीजों का उपचार महिला डॉक्टर द्वारा ही कराया जाए। जबकि हकीकत यह है कि कोरोना हॉस्पिटल में सिर्फ एक महिला डॉक्टर हैं।
विज्ञापन


दीनदयाल चिकित्सालय में 98 बेड का एल-2 हॉस्पिटल है। उसके बाद 98 बेड का एल-1 हॉस्पिटल है। इसके अतिरिक्त 42 बेड का वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल-1 वार्ड है। कुल मिलाकर करीब 238 बेड हो गए हैं। संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन भी यहां किया जाता है।


238 बेड वाले हॉस्पिटल में तीन शिफ्ट में कुल 20 डॉक्टर हैं, जबकि यहां कम से कम 40 डॉक्टरों की जरूरत है। गौर करने की बात यह है कि उपलब्ध 20 डॉक्टरों में सिर्फ एक महिला डॉक्टर (जनरल मेडिकल ऑफिसर) हैं। महिलाओं की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा एक महिला आयुष डॉक्टर को रखा गया है।
विज्ञापन



 सच्चाई यह है कि पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में डॉक्टरों की भारी कमी है। कई बार अधिकारियों को लिखा गया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने कहा कि कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए 20 डॉक्टर हैं, जबकि आवश्यकता 40 डॉक्टर की है। एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह कहते हैं कि सीएमएस से 300 बेड के हॉस्पिटल के हिसाब से डॉक्टर व स्टाफ का प्रस्ताव मंगवाया है। चिकित्सालय में डॉक्टर व स्टाफ देना बहुत जरूरी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें