फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः वोटर हेल्पलाइन एप से मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचन 2022 के दौरान अधिक से अधिक युवा वोटरों को जोड़ने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान एक से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं के वोट बनाए जाएंगे। विशेष अभियान 7, 13, 21 एवं 27 नवंबर को सभी बूथों पर शिविर लगाकर चलेगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि एक नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता इस सूची में अपना नाम वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से घर बैठकर दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम से संबंधित विसंगति मिलने पर आनलाइन फार्म 6 एवं 7 भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के योग्य हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित शिकायत को निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी दर्ज कराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन एप के माध्यम से मतदाताओं को कई प्रकार की सुविधाएं आनलाइन मिल जाती हैं। नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन, मतदाता सूची में नाम, पता सुधार, मतदाता पहचान पत्र को बदलना आदि शामिल है। इसके अतिरिक्त एप से मतदाताओं को मतदान केंद्र का भी पता चल जाता है। मतदाता विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से चुनाव संबंधी शिकायतें भी आनलाइन करने की व्यवस्था है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव परिणाम को भी इस एप के माध्यम से देखा जा सकता है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मतदाताओं से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने की अपील करते हुए कहा कि इसे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट एवं गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

पेंटिंग से मतदाताओं को
किया गया जागरूक
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम के जवाहर भवन में आयोजित दीपावली मेले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कला प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा पेटिंग बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
डीआईओएस ने बताया कि छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग बनाई गईं। इसमें स्वच्छता अभियान से संबंधित पेंटिंग भी थीं। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 600 बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्रमुख रूप से टीकाराम महाविद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजा नगर, मिंटो सर्किल, एएमयू सिटी हाई स्कूल, ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रमुख रूप से सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनोरमा ठाकुर, पीटीआई सुशील शर्मा, नीतिका वार्ष्णेय, रिचा माहेश्वरी, श्वेता शर्मा, रजनी यादव, हरेंद्र यादव, अजय, राहुल आदि शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें