फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू, एक मंडप में एक साथ होंगी इतनी शादियां

Fri, 03 Nov 2023 08:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अलीगढ़ जिले के सभी 12 विकास खंडों एवं नगर निगम से 100-100 शादियां कराई जानी है। नगर पालिका परिषद अतरौली एवं खैर समेत 18 नगर निकायों से 50-50 शादियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अलीगढ़ जनपद में विकास खंड, नगर निगम, नगर निकायों को सामूहिक विवाह के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ की मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पात्र व्यक्तियों की पुत्रियों के सामूहिक विवाह के लिए ऑनलाइन पोर्टल cmsvy.upsdc.gov.in प्रारंभ किया गया है। लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। 

सामूहिक विवाह आयोजनों के लिए विकास खंड वार एवं निकायवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। लक्ष्य के अनुसार जनपद के सभी 12 विकास खंडों एवं नगर निगम से 100-100 शादियां कराई जानी है। नगर पालिका परिषद अतरौली एवं खैर समेत 18 नगर निकायों से 50-50 शादियां कराई जाएंगी। सीडीओ ने बताया कि योजना में समाज कल्याण विभाग द्वारा विकसित किए गए सॉफ्टवेयर पर पात्र आवेदकों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट पर लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें