फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने की छेड़खानी, शौहर ने कहा तलाक, तलाक, तलाक

विज्ञापन
तीन तलाक पीड़िता को लेकर एसएसपी से शिकायत करते हिन्दू छात्र वाहिनी के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
तलाक-ए-बिद्त के खिलाफ कठोर कानून बनने के महानगर में एक और तीन तलाक का मुकदमा देहली गेट पुलिस की ओर से मंगलवार को दर्ज किया गया। देहली गेट थाना क्षेत्र के हड्डी गोदाम इलाके की एक महिला को उसके शौहर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक, तलाक, तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं महिला के साथ उसके जेठ ने छेड़खानी भी कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शौहर-जेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसका इलाके के ही एक युवक से छह माह पहले निकाह हुआ था। मेहर में ससुरालियों ने पांच लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद ससुराल वालों ने एक लाख रुपये और एक बुलट बाइक की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर शौहर सहित ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। सोमवार की शाम को जेठ ने बुरीनीयत से दबोच लिया। इस बात की खबर लगने पर भाई घर पर आया तो उसके साथ मारपीट कर दी।
इतना ही नहीं मंगलवार की सुबह शौहर ने तलाक, तलाक, तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि इससे पूर्व में ससुराल वालों ने उसका गर्भपात भी करा दिया था, जिससे बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। एसएसपी ने तत्काल इंस्पेक्टर थाना देहली गेट इंद्रेश कुमार को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इस पर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, तीन तलाक अधिनियम, दहेज अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें