फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, घर से आभूषण भी चोरी

Mon, 11 Mar 2019 04:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अलीगढ़ थाना गांधी पार्क इलाके के मोहल्ला डोरी नगर में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। परिवार ने चोरी का भी आरोप लगाया है। सोमवार की सुबह लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। 
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी, सीओ द्वितीय समेत थाना प्रभारी मय फोर्स फोरैसिक टीम के पहुंच गए। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है। पुलिस ने चोरी के बारे में साफ इंकार किया है। 


डोरी नगर की रहने वाली 67 साल की भगवान देवी पत्नी नत्थूलाल अपने बेटे सत्यप्रकाश व पुत्रवधू गीता देवी और 18 वर्षीय नातिनी बबली के साथ रहती थी। कुछ दिन पूर्व सत्यप्रकाश को सांड़ ने रौंदकर घायल कर दिया था। 
विज्ञापन


जिसका उपचार सासनीगेट स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। रविवार की रात्रि गीता अपने पति के पास अस्पताल में खाना लेकर गई थी। घर में बबली अपनी दादी भगवान देवी के पास रात्रि में खाना खाकर सोई थी। 
विज्ञापन

रात्रि में चोरी करने के उद्देश्य से चोर घर में घुस गए और भगवान देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि घर में से सोने-चांदी के जेवरात समेत कुछ नगदी ले गए। 

सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा की हत्या की जांच करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है। 
इस संबंध में थाना प्रभारी धीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

उनका कहना है कि बुजुर्ग की हत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। थाना प्रभारी के अनुसार घर में से कोई सामान चोरी नहीं गया है, हत्या का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें