फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमात-ए-इस्लामी के प्रतिबंध का विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ समर्थन में उतरा

Fri, 08 Mar 2019 10:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU
विज्ञापन
एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज द्वारा प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किये जाने के बाद शहर की राजनीति एक बार फिर गरमाने की आशंका है। 
विज्ञापन


सांसद के विरोध के बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरी ताकत से इस मुद्दे को लेकर मैदान में कूद गए हैं। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने एएमयू वीसी एवं प्रॉक्टर को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी वृहस्पतिवार को समर्थकों के साथ एसएसपी आकाश कुलहरि से मिले और अध्यक्ष सलमान इम्तियाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


मुकेश सिंह ने बताया कि एसएसपी ने वीसी एवं प्रॉक्टर को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है। वह इस मामले की जांच कराएंगे। मुकेश सिंह का कहना है कि आखिर एएमयू में ही इस तरह के मुद्दे क्यों उठाए जाते हैं। एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि छात्र संघ अध्यक्ष जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है। 

जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर में लोकप्रिय संगठन है और सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक आदि क्षेत्र में काम करता है। अध्यक्ष द्वारा खुला खत लिखे जाने के बाद शहर की राजनीति गरमाने की आशंका है। 

सांसद सतीश गौतम, भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. निशित शर्मा पहले ही विरोध कर चुके हैं। भाजपा नेताओं की कड़ी टिप्पणी से एएमयू छात्र नाराज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें