फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुराने नौकर ने ही कराई ताला कारोबारी के घर लूट, छह दबोचे, अब मुकदमा डकैती में बदलेगा

Sat, 24 May 2025 11:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकारा कि इस घटना को उन्होंने अनार का नगला के मुश्ताक के कहने पर अंजाम दिया। मुश्ताक पहले इनके यहां काम करता था। मगर तीन माह पहले उसे चोरी के आरोप में निकाला दिया गया था। तभी उसने प्लान बनाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ पुराने शहर के घनी आबादी वाले मोहल्ला आतिशबाजान में ताला कारोबारी के घर हुई लूट का 24 घंटे में ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस वारदात को ताला कारोबारी के पुराने नौकर ने साथियों संग मिलकर अंजाम दिया था। सीसीटीवी की मदद से हुए खुलासे के आधार पर घटना में शामिल दो गैंगस्टर बदमाश 23 मई तडक़े मुठभेड़ में दबोच लिए। दोनों पांव में गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं देर शाम पुराने नौकर सहित चार को पकड़ लिया गया। जिनसे बरामद माल का मिलान आदि का काम जारी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट इलाके के आतिशबाजान में घर में ही ताला कारखाना चलाने वाले कारोबारी हाजी महफूज अहमद के घर में 21 मई रात को लूट की वारदात हुई थी। बदमाश उस समय आंधी के बीच घर में घुसे थे, जब वे नमाज पढऩे गए थे। उनकी पत्नी हुमा अकेली थीं। तभी बदमाश तमंचे व चाकू दिखाकर करीब 13-14 लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी लूट ले गए। घटना में जब पुलिस ने सीसीटीवी देखे तो घर में प्रवेश के समय लगे सीसीटीवी में पुराने नौकर सहित कुछ चेहरे पहचान लिए गए। बस उसी मदद से पुलिस बदमाशों के पीछे लगी।

23 मई तड़के चार बजे कोतवाली पुलिस की टीम मथुरा हाईवे पुल के नीचे संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। तभी लाल रंग की कार सवारों को रोका गया। मगर वे भागे तो उनकी गाड़ी कीचड़ में धंस गई। इसी बीच उनसे हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पांव में गोली लग गई। घायलों की पहचान ऊपरकोट टीला के सिविल लाइंस थाने से गैंगस्टर नवेद व टनटनपाड़ा निवासी कोतवाली के गैंगस्टर शाहरुख के रूप में हुई। उनके पास से कारोबारी के घर से लूट के माल में से 8700 रुपये, एक चेन, पेंडिल, दो अंगूठी, पिस्टल व तमंचा बरामद हुआ। दोनों को अस्पताल में इलाज के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे गए हैं। बाकी चार को देर शाम पकड़ा गया। उनसे लगभग पूरा माल मिल गया है। बाकी मिलान किया जा रहा है।-मयंक पाठक, सीओ प्रथम

अब मुकदमा डकैती में बदलेगा
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकारा कि इस घटना को उन्होंने अनार का नगला के मुश्ताक के कहने पर अंजाम दिया। मुश्ताक पहले इनके यहां काम करता था। मगर तीन माह पहले उसे चोरी के आरोप में निकाला दिया गया था। तभी उसने प्लान बनाया। उसके साथ हम दोनों के अलावा ऊपरकोट टीला का अदनान, दूल्हे वाली गली रोरावर का अहमद व कासिम नगर का अदीब भी शामिल रहे। घटना के समय हम दोनों दरवाजे पर निगरानी करते रहे। बाकी चारों अंदर गए थे। वही लूटकर निकले थे।

आंधी की आड़ में आसानी से निकल गए। इस घटना के लिए कई दिन पहले से घर की निगरानी की व कारोबारी के आने जाने का समय देखा था। इस तरह इस घटना में छह बदमाश शामिल पाए गए। फरार चारों को पुलिस ने कमेला रोड से देर शाम दबोच लिया। उनसे माल भी बरामद कराया जा रहा है। साथ में मिलान किया जा रहा है। इसके चलते अब मुकदमे को डकैती की धारा में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें