जफर अली मजदूरी करते थे। शाम करीब पांच बजे वे घर से साइकिल लेकर बाजार में सब्जी लेने जा रहे थे। खैर रोड पर पहुंचते ही ट्रक की चपेट में आ गए। बाद में उनकी मौत हो गई।
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के खैर रोड पर 26 सितंबर को ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए साइकिल सवार वृद्ध की 27 सितंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह घर से सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नगला कलार निवासी 58 वर्षीय जफर अली मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार 26 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वे घर से साइकिल लेकर बाजार में सब्जी लेने जा रहे थे। खैर रोड पर पहुंचते ही ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।