मस्जिद में लाइट नहीं आ रही थी, तभी अमीर खां इनवर्टर की लाइट को सही करने चले गए। काफी समय हो गया, पर वह इनवर्टर की लाइन सही करके बाहर नहीं आए। मस्जिद के अंदर जाकर देखा तो वह जमीन पर पड़े हुए थे।
अलीगढ़ में विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गांगरौल में एक वृद्ध की इन्वर्टर के करंट से मौत हो गई। जिससे घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांगरौल निवासी 65 वर्षीय वृद्ध अमीर खां पुत्र बहादुर खां के मकान समीप मस्जिद है, जहां उनके भाई बाबूखां व अन्य ग्रामीण बैठे हुए थे। मस्जिद में लाइट नहीं आ रही थी, तभी अमीर खां इनवर्टर की लाइट को सही करने चले गए। काफी समय हो गया, पर वह इनवर्टर की लाइन सही करके बाहर नहीं आए।
मस्जिद के अंदर जाकर देखा तो वह जमीन पर पड़े हुए थे। उनके मुंह में तार लगा हुआ था। लोगों ने प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। आनन-फानन चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से घर में मातम छा गया।