मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को देखते हुए सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को 31 मार्च तक अवकाश नहीं लेेने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी, सीडीओ, नगर आयुक्त, सीएमओ, एसीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ सहित कई अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री का सर्वाधिक जोर आइसोलेशन वार्ड पर था। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन वार्ड मानक के अनुसार होने चाहिए। उसमें सब अलग होना चाहिए। साफ-सफाई का हर जगह उचित प्रबंध होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जेएन मेडिकल कॉलेज में नमूना जांच की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपिल प्रो. एसए सिद्दीकी भी मौजूद थे।
एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी से 31 मार्च तक अवकाश नहीं लेने के लिए कहा है। साथ ही वह अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड को लेकर वह बेहद गंभीर थे।