कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बैठक लेते जिलाधिकारी व सीडीओ।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15 फरवरी के बाद से विदेश घूमकर आने वाले लोगों की सूचना मांगी है। प्रशासन ने खुद भी इनकी तलाश शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा है कि विदेश से आने वाले लोग खुद ही अपनी सूचना दे दें। जानकारी छुपाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व सीडीओ अनुनय झा ने रविवार को अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर यह निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 फ रवरी के बाद विदेशों से अलीगढ़ आ चुके या आने वाला कोई भी व्यक्ति तत्काल अपनी सूचना डीएम वार रूम व कोरोना कंट्रोल रूम पर दे, जिससे की उनकी जांच कराई जा सके। वहीं, किसी को खांसी, बुखार, सर्दी जैसी लगातार शिकायत है तो वह भी तत्काल इसकी जानकारी दे। ऐसे सभी व्यक्ति या उनके परिवारीजन व्यक्ति का नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित व किस देश से वापस आया है उसकी जानकारी दें। सूचना मोबाइल नंबर 9411803254, 9761220777, 9696360502, 9457296582, 7017469606, 6397761438 में से किसी पर भी दे सकते हैं। जांच में संदिग्ध मिलने वाले का समुचित इलाज जिला प्रशासन की तरफ से कराया जाएगा।