फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मतदाता पुनरीक्षण अभियान में रुचि नहीं ले रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को चले विशेष अभियान के दौरान 18 से 19 वर्ष तक के 1749 युवाओं तथा 1849 महिलाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। वोटर लिस्ट में 48 मतदाता मृत पाए गए, जबकि 68 शिफ्टेड मिले तो 15 मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट पाए गए। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न मतदेय स्थलों का दौरा किया। कार्य में रुचि न लेने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसीलदार कोल व गभाना को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। नायब तहसीलदार को चेतावनी दी गई है। अमीन का एक दिन का वेतन काटा गया है। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची त्रुटिविहीन होनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी 1619 मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं सुपरवाइजर ने दावे आपत्तियां प्राप्त कीं। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने प्राथमिक विद्यालय मंजूर गढ़ी, प्राथमिक विद्यालय छेरत, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बजगढ़ी, बरौली इंटर कॉलेज बरौली एवं प्राथमिक विद्यालय जंगलगढी में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मंजूर गढ़ी एवं छेरत मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ से जिलाधिकारी ने लिंगानुपात आदि की जानकारी ली। मगर, डेटा शीट उपलब्ध न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत अमीन खजान सिंह का वेतन काटने के निर्देश दिए। बरौली क्षेत्र के नायब तहसीलदार को कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसीलदार कोल व गभाना ने निर्धारित मतदेय स्थलों का दौरा न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद का इपिक रेशियो एवं जेंडर रेशियो असंतुलित है। बीएलओ घर-घर जाकर और बूथ पर उपस्थित रहकर दावे आपत्तियां प्राप्त करें। डीएम ने युवा मतदाताओं से अपील की कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा भी मतदाता बनने के लिए फार्म भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें