एक वायरल वीडियो में विजयगढ़ क्षेत्र के बारां कलां क्षेत्र के ऋषि ठाकुर नाम के व्यक्ति ने मुस्लिम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आरोप है कि इस वीडियो को षडयंत्र के तहत समाज में नफरत फैलाने व हिंसा कराने के उद्देश्य से वायरल किया गया है।
सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अलीगढ़ शहर के अधिवक्ता इफराहीम हुसैन ने थाना विजयगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता इफराहीम हुसैन ने बताया कि एक वायरल वीडियो में विजयगढ़ क्षेत्र के बारां कलां क्षेत्र के ऋषि ठाकुर नाम के व्यक्ति ने मुस्लिम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आरोप है कि इस वीडियो को षडयंत्र के तहत समाज में नफरत फैलाने व हिंसा कराने के उद्देश्य से वायरल किया गया है। जिसको लेकर मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश हैं।
इधर, एएमयू के छात्र नेता जानिब हसन, भारतीय समाज सेवक संगठन के अध्यक्ष चौधरी इफराहीम हुसैन, रेहान आसिम रजा, फैज, गुड्डू अहमद, निजाम आदि ने पुलिस-प्रशासन से ऋषि ठाकुर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है। जिससे शहर में अमन-शकून और भाईचारा कायम रहे।