विश्व मोटापा दिवस को लेकर जानकारी देते आई एपी के डॉक्टर ।
- फोटो : CITY OFFICE
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) द्वारा विश्व मोटापा दिवस पर किशनपुर तिराहा स्थित आनंद आई हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर सेंटर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आईपीए अध्यक्ष डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि बच्चों में मोटापा एक गंभीर बीमारी का रूप धारण करती जा रही है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। सचिव डॉ. रजत कुमार ने बचाव के तरीकों पर चर्चा की। डॉ. वाईके द्विवेदी, डॉ. रवि सूद, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. राजीव सिंघल, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार आदि मौजूद थे।