यूक्रेन से लौटी उर्वशी राजपूत को बुके देकर स्वागत करते लोधी महासभा के पदाधिकारी
- फोटो : CITY OFFICE
अखिल भारतीय लोधी महासभा ने जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में शुक्रवार को यूक्रेन से लौटी नगला मसानी निवासी उर्वशी राजपूत का उनके आवास पर स्वागत किया गया। उर्वशी राजपूत ने कहा कि यूक्रेन के हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। वहां रहने वाले लोगों को हमेशा डर लगता है। अब धीरे-धीरे वहां पर आर्थिक और खाद्यान्न संकट भी बढ़ रहा है। भारत सरकार वहां से हर भारतीय को निकालने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर महेश लोधी, लोकेश लोधी, सत्यदेव सिंह, इंजीनियर महेंद्र सिंह, ललितेश लोधी, शिशुपाल सिंह, भानु प्रकाश सिंह, सुशीला राजपूत, पंचम लोधी, डालचंद राजपूत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो