फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ने कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बाद सोमवार से ओपीडी सेवाओं में प्रतिदिन देखे जाने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि की है। सभी कार्य दिवस में ओपीडी में अब तक 100 मरीज प्रतिदिन देखे जा रहे थे, अब यह संख्या 150 कर दी गई है। मरीजों का पंजीकरण सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर हारिस एम खान ने बताया कि ओपीडी में वह विभाग, जिनमें सभी कार्य दिवस में 150 मरीज तक देखने जाएंगे, उनमें ईएनटी, बाल रोग, रेडियोडायग्नोसिस, आर्थोपेडिक सर्जरी, त्वचा रोग, मनोरोग, सामान्य सर्जरी,एनेस्थिसियोलाजी चिकित्सा, चिकित्सा अनुवर्ती, टीबी और छाती, फिजियोथेरेपी वर्कशाप, प्लास्टिक सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, एएनसी, रेडियोथेरेपी, नेत्र विज्ञान विभाग, जीएस फालोअप क्लीनिक शामिल हैं।
विज्ञापन

वह विभाग जिनमें निर्धारित दिन के अनुसार मरीज देखे जाएंगे। इनमें प्रतिदिन 75 मरीज देखे जाएंगे।
- वेल बेबी क्लिनिक (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार)
- मधुमेह और एंडोक्राइनोलॉजी (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार)
- स्पोर्ट्स एंड आर्थ्रोस्कोपी-सुपर स्पेशियलिटी (मंगलवार)
- ट्यूमर क्लिनिक-सुपर स्पेशियलिटी (मंगलवार)
- स्पाइन क्लीनिक-सुपर स्पेशियलिटी (गुरुवार)
- पीडियाट्रिक आर्थो क्लीनिक-सुपर स्पेशियलिटी (सोमवार)
- आर्थोप्लास्टी क्लीनिक हिप और नी-सुपर स्पेशियलिटी (बुधवार)
- पेन क्लीनिक (सोमवार, बुधवार और शनिवार)
- जीएस स्पेशल ओपीडी (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार)
- न्यूरो सर्जरी (सोमवार, बुधवार और शनिवार)
- सीटीवीएस (मंगलवार और शुक्रवार)
- नेफ्रोलॉजी-सुपर स्पेशियलिटी (सोमवार)
- रुमेटोलॉजी-सुपर स्पेशियलिटी (शनिवार)
- न्यूरोलॉजी-सुपर स्पेशियलिटी (बुधवार)
- कार्डियोलॉजी-सुपर स्पेशियलिटी (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार)
- जीई क्लीनिक-सुपर स्पेशियलिटी (शुक्रवार)
- हैंड क्लीनिक-सुपर स्पेशियलिटी (शनिवार)
- पीडियाट्रिक सर्जरी (सोमवार और शुक्रवार)
- इनफर्टिलिटी क्लीनिक-सुपर स्पेशियलिटी (शनिवार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें