फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अब गांव में ही मिलेगा युवाओं को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सभी 867 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती होने जा रही है। 30 जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया को लेकर आज शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग भी होगी।
विज्ञापन

शासनादेश के मुताबिक पंचायत चुनाव में जिस आरक्षण व्यवस्था के तहत प्रधान चुने गए हैं, उसी के हिसाब से पंचायत सहायक भी भर्ती होंगे। छह हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से इन्हें मानदेय मिलेगा। आदेश में साफ है कि ग्राम पंचायतों में प्रधान, सचिव व अन्य सदस्यों के परिवार वाले या फिर रिश्तेदार भर्ती नहीं होंगे।
12 वीं पास युवा नौकरी के लिए पात्र होंगे। शासन से जारी शेड्यूल के मुताबिक पंचायत में भर्ती प्रक्रिया की घोषणा 30 जुलाई से एक अगस्त तक करनी है। डीपीआरओ, बीडीओ कार्यालय व पंचायत कार्यालयों में आवेदन दो से 17 अगस्त तक होंगे। डीपीआरओ व बीडीओ कार्यालय से पंचायत में आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया 17 से 23 अगस्त तक होगी। पंचायत में आवेदनों की मेरिट लिस्ट व प्रशासनिक समिति की बैठक 24 से 31 अगस्त तक होगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षा एवं संस्तुति एक से सात सितंबर तक होगी। ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्त पत्र जारी करने की प्रक्रिया आठ से 10 सितंबर तक पूरी करनी है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले में कुल 867 पदों पर भर्ती होनी है। 30 जुलाई से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें