वर्ष हादसे मृतक घायल
- 2019 929 530 928
- 2020 472 314 463
- 2021 552 473 583
- 2022 871 517 461
- 2023 839 466 817
- 2024 395 195 116
नोट: सभी आंकड़े 25 जून 2024 तक
यहां होते हैं सबसे अधिक हादसे
अवंतीबाई चौराहा अतरौली, बरौठा नहर, हरदुआगंज, गंगीरी, गोपी, अकराबाद, पनैठी, नानऊ, खेरेश्वर - लोधा, कस्बा लोधा, चूहरपुर गभाना, बरौली मोड़- गभाना, मुकंदपुर- मडराक, पीतल फैक्टरी- मडराक, यमुना एक्सप्रेसवे ।
ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर चालक के लिए अनिवार्य है। तेज रफ्तार, रेडलाइट जंप करना जुर्म है। हमने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती शुरू की है। वाहन चालक भी जागरुकता दिखाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए स्वयं तो सुरक्षित चलें ही दूसरों की जान भी जोखिम में न डालें।- मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात
सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नियमों को तोड़ने वालों से सख्ती भी बरती जा रही है। चालान, जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।- हरिशंकर सिंह, आरटीओ प्रशासन