फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मंडल के कॉलेजों में अब प्रवेश लेने वालों को मिलेगी राजा महेंद्र विवि की डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इकराम वारिस
विज्ञापन

मंडल के हाथरस, एटा, कासगंज व अलीगढ़ के सभी महाविद्यालयों में 2021-2022 शैक्षिक सत्र के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की डिग्री मिलेगी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के महाविद्यालयों में 2021-2022 शैक्षिक सत्र के लिए बीए, बीएससी, बी.कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश हो रहे हैं। तीन साल पढ़ाई के बाद जब वह विद्यार्थी उत्तीर्ण होंगे, तब उनको राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने बताया कि विवि के उच्चाधिकारियों से वार्ता के अनुसार जो प्रवेश वर्तमान सत्र में होंगे, उनको राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की डिग्री मिलेगी, जब वह उत्तीर्ण हो जाएंगे। डॉ. हेम प्रकाश ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया की कार्रवाई फिलहाल डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा कर रहा है, लेकिन जल्द ही सभी विभागीय कार्य राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय को हस्तांतरित हो जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को डॉ. दिनेश शर्मा ने अमर उजाला को बताया था कि जल्द ही राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में कुलपति की तैनाती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें