फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अब निर्धारित प्लेटफार्म से ही चलेंगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीपार्क बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों की रोडवेज बसों के बोर्ड प्लेटफार्म पर चस्पा कराए गए हैं। संबंधित रूट की बस अब निर्धारित प्लेटफार्म से ही चला करेगी। बुधवार शाम को गांधीपार्क बस स्टैंड के विभिन्न प्लेटफार्म पर खड़ी होने वाली विभिन्न जनपदों की रोडवेज बसों के रूट चस्पा किए गए।
विज्ञापन

एक नंबर प्लेटफार्म से सिकंदराराऊ व कासगंज, दो नंबर प्लेटफार्म से बदायूं-बरेली, तीन नंबर से एटा-फर्रुखाबाद-हरदोई, चार नंबर से हाथरस-आगरा, पांच नंबर से कानपुर-लखनऊ, छह नंबर से आगरा-लखनऊ, सात नंबर से वातानुकूलित आगरा-लखनऊ और आठ नंबर प्लेटफार्म से वातानुकुलित हाथरस-आगरा की बसें संचालित हुआ करेंगी। इनके बोर्ड सभी प्लेटफार्म पर चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें