फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होंगे पंचायत चुनाव के नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना के मुताबिक जिले में कल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्दलीय प्रत्याशियों सहित पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन कलक्ट्रेट में होंगे। इसके लिए तस्वीर महल पर बैरिकेडिंग की जाएगी। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह सिर्फ अपने प्रस्तावकों के साथ आएंगे, जुलूस निकालकर आने पर उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अलीगढ़ में चौथे चरण में 29 अप्रैल को 2969 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक चुनाव आयोग के कैलेंडर के मुताबिक जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से तारीखों का एलान किया गया है। 17 व 18 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया होगी। 19 व 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 अप्रैल की सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 21 अप्रैल को तीन बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 2 मई की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस चुनाव के लिए प्रधान पद के लिए 12 आरओ, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 12 आरओ, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक आरओ, आठ एआरओ नियुक्त किए गए हैं।
इन कार्यालयों में होंगे नामांकन
सभी ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी के नामांकन ब्लॉक कार्यालय पर होंगे। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट में होंगे। इनके लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या एक से 12 तक के नामांकन एडीएम सिटी न्यायालय, 13 से 23 वार्ड नंबर तक सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय, 24 से 35 तक वार्ड के नामांकन एडीएम प्रशासन न्यायालय व 36 से 47 वार्ड नंबर तक के नामांकन एडीएम वित्त न्यायालय में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की स्थिति पर एक नजर
जिले में कुल न्याय पंचायतों की संख्या - 122
जिले में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या - 867
जिले में कुल ग्राम पंचायतों के वार्डों की संख्या 10973
जिले में जिला पंचायत के वार्डों की संख्या 47
जिले में क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 1156
जिले में कुल मतदाता 1806460
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें