फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में नहीं कोई समस्या... मरीज घटे, इंतजाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़।
विज्ञापन

भले ही जमीन पर हकीकत जो भी हो, पर कागजों में अब सब ठीक हो गया है। सीएम के सामने अपने जिले की कोरोना पॉजिटिव दर 14.24 फीसदी से घटकर 4.20 फीसदी रह गई और इलाज के इंतजाम भी बढ़ गए। ऑक्सीजन की उपलब्धता 71 फीसदी तक बढ़ गई तो 28 फीसदी ऑक्सीजन बेड भी बढ़ गए हैं।
ये इंतजाम इतने काफी साबित हुए कि सीएम की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को जिले में 171 ऑक्सीजन बेड खाली रहे। अचानक ये सब कैसे हुआ, ये तो सिस्टम ही जानें। लेकिन सीएम आदित्यनाथ योगी के सामने जो आंकड़े पेश किए गए हैं, वह तो यही बात रहे हैं। पेश है मुख्यमंत्री की समीक्षा के दौरान पेश किए गए आंकड़ों पर विस्तृत रिपोर्ट..
विज्ञापन

जिले में आज खाली रहे बेड
दीनदयाल संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित जिले के 13 कोरोना अस्पतालों में बेड तो पहले से 941 थे। लेकिन ऑक्सीजन बेड 5 मई तक 531 ही थे। जो अब 28 फीसदी बढ़ाकर 682 कर दिए हैं। इसी तरह ऑक्सीजन के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हुई है। 5 मई तक 14.31 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही मिल रही थी जो अब 71 फीसदी बढ़कर 24.53 मीट्रिक टन मिलने लगी है और मांग भी 25.05 मीट्रिक टन की ही है। बृहस्पतिवार को सभी 13 कोरोना अस्पतालों में सिर्फ 511 मरीज भर्ती थे, 430 सामान्य बेड खाली थे। जिनमें 151 ऑक्सीजन बेड खाली रहे।
सैंपलिंग घटी या कोरोना मरीज घटे
सीएम के समक्ष पेश आंकड़े सिस्टम ने कड़ी मेहनत से तैयार किए हैं। लेकिन हर आंकड़ा दुरुस्त नहीं किया जा सकता। आरटीपीसीर जांच के आंकड़े ऑनलाइन हैं, इसलिए उन्हें सुधारा नहीं जा सका। ये आंकड़े बता रहे हैं कि जांच में ही सुस्ती बरती जा रही है। हालांकि ये बात तो जगजाहिर है कि अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट तब आती है जब मरीज आइसोलेशन का समय पूरा कर लेता है। लेकिन जांच में भी गिरावट है। 5 मई तक प्रतिदिन 2653 जांचें की र्गइं। 12 मई तक प्रतिदिन 2531 जांच का ये आंकड़ा रहा है। यानी प्रतिदिन 122 सैंपल कम लिए जा रहे हैं।
धीमी हो रही केस बढ़ने की रफ्तार
आंकड़े बता रहे हैं कि 5 मई को 2295 कोरोना पॉजिटिव केस सक्रिय थे। 12 मई तक केस बढ़कर 2773 हो गए हैं। एक हफ्ते में 478 केस बढ़े हैं। जिनमे 2309 मरीज होम आइसोलेशन में रखे जा रहे हैं। 4484 मरीज अब तक ठीक करके डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।
सीएम के सामने पेश आंकड़ों में एक आंकड़ा ये भी है कि 5 मई तक 29 एंबुलेंस सक्रिय थीं, जो अब बढ़कर 34 हो गयी हैं। ये भी दावा किया गया है कि अलीगढ़ जनपद में 85 वेंटिलेटर हैं और एक भी निष्क्रिय अवस्था में नहीं हैं। बता दें कि अभी 2 दिन पहले ही बरौली विधायक दलवीर सिंह ने दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में दर्जनों वेंटिलेटरों की निष्क्रियता पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया वेंटिलेटर चालू हो गए
बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में सभी वेंटिलेटर चालू करा दिए गए हैं। विधायक ने सीएमओ डा. बीपी सिंह कल्याणी के जवाब का हवाला देकर उक्त बात कही है। सीएमओ ने उनको सभी 56 वेंटिलेटर को चालू होने की सूचना दी है। वहीं सीएम योगी ने बरौली विधायक के पौत्र विजय कुमार से उनका हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें