फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता के समक्ष पूरी कीं वैवाहिक रस्में

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आवश्यक वस्तु निगम अलीगढ़ में तैनात वरिष्ठ विपणन निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को अपने बेटे आशीष सिंह की शादी अनूठे अंदाज में की, जिसकी तारीफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी की है। भारत माता को साक्षी मानकर शादी की रस्में व सात फेरे लिए गए। साथ ही, देश की रक्षा और अखंडता के लिए आठवां वचन भी लिया। सुरेंद्र सिंह ने ब्राह्मण से राष्ट्र के लिए की गई वंदना को वचन के रूप में सबसे पुनरावृत्ति कराई।
विज्ञापन

आशीष सिंह की शादी अंबेडकरनगर जिले के ग्राम सभा बरारी के अर्जुन सिंह की पुत्री साधना सिंह से तय हुई थी। भारत माता के समक्ष सात फेरे की बात जब साधना के पिता को बताई तो उन्होंने इसकी स्वीकृति दे दी। सात सरोकारों से सजी इस शादी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरि व आध्यात्मिक गुरु आचार्य सुनील कौशल आदि ने समाज के लिए प्रेरणाप्रद बताया और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
शादी का कार्ड भी कोरोना संक्रमण के समाधान के स्लोगन से सुशोभित था। इसके अलावा बरातों में खाने की बर्बादी न करने का स्लोगन था। इस मौके पर पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह, सर्वजीत सिंह, शैलेन्द्र सिंह पप्पू, रणधीर सिंह, प्रदीप सिंह ठेकेदार, चिंटू सिंह आदि ने भी वर-वधू को अपना स्नेहाशीष प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें