फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारियों और अपराधियों की सिफारिश न करें - स्वतंत्र देव

Mon, 05 Aug 2019 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी नेताओं से कहा कि बलात्कारियों एंव अपराधियों की सिफारिश न करें। इससे पार्टी की छवि खराब होती है। हमारी सरकार लोगों की मदद के लिए बनी है। गलत लोगों का साथ कोई नहीं देगा। 

विज्ञापन


अलीगढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं के साथ बैठक के दौरान पार्टी की रीति-नीति का उल्लेख कर कार्यकर्ताओं से अच्छा आचरण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के आचरण के कारण ही पार्टी को वोट मिलते हैं।

उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के कार्यकर्ताओं से भी बात की और कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की तपस्या के कारण ही पार्टी यहां तक पहुंची है। उन्होंने पार्टी नेताओं से बुजुर्गों की इज्जत करने एवं संयुक्त परिवार में रहने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सभागार में जरूरत से ज्यादा भीड़ एवं अव्यवस्था के कारण स्वतंत्र देव पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से ठीक से बात नहीं कर सकें। इसी वजह से जल्दी संबोधन समाप्त कर निकल गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें