फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला की ओर जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ किला की ओर कूच कर रहे शिव सैनिकों को पुलिसकर्मियों ने अचल मार्ग पर रोक लिया। विधि सम्मान कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर शिव सैनिक वापस चले गए।
विज्ञापन

शिव सेना एवं लेवर पार्टी के सदस्य वाईजी की बगीची के पास जमा हुए और वहां से वौना चोर किला की ओर कूच किया। उनका कहना है कि किला पर एएमयू द्वारा अतिक्रमण किया गया है। किला देखने जाने वालों के साथ एएमयू कर्मी मनमानी करते हैं। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी पहुंच गए और अचल रोड पर उन्हें रोक लिया। शिव सैनिकों को आश्वासन दिया गया कि विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी। शिव सैनिकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया। प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार सिंह, मांगे राम शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, ठाकुर शीलेंद्र सिंह राघव आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ शिव सैनिकों के ऐलान को लेकर एएमयू प्रशासन द्वारा सुरक्षाकर्मियों को किला के पास तैनात कर दिए गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें