फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 10 किमी का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन, सात किमी दायरे के असलहा होंगे जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि और डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य किया जा रहा है। रविवार को एसपीजी की टीम के साथ समन्वय बनाते हुए वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने कार्यक्रम स्थल के पास बने तीन वीवीआईपी हेलीपैड पर पांच बार लैंडिंग और टेक ऑफ रिर्हसल किया। दोपहर बाद हेलीपैड को सुरक्षा के मानकों के अनुरूप पूरा किया गया। इस बीच एसपीजी टीम लगातार कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षा की जांच करती रही। सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए एटीएस की टीमें पूरे इलाके में सक्रिय है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के दस किमी क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। इस हवाई इलाके को सुरक्षित घोषित कर उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कार्यक्रम स्थल के सात किमी के दायरे में सभी लाइसेंसी असलहा जमा कराए जा रहे हैं, जिससे कहीं भी इसका बेवजह प्रयोग न हो। संबंधित लोधा थाने के साथ पास के पुलिस थानों से इसकी कार्रवाई हो रही है। बम डिस्पोजल स्क्वायड की अलग-अलग यूनिटें कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास लगातार जांच कर रही हैं। डॉग स्क्वायड सहित सिविल पुलिस की टीमें भी तैनात हो गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले अफसरों के वाहनों को हाईवे पर ही पार्क कराया जा रहा है। उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। एसपीजी ने सभी काम करने वालों के आई कार्ड तलब किए हैं। जिनकी जांच हो रही है। बिना आई कार्ड यहां किसी को काम करने की अनुमति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें