सेंट्रल यूनिवर्सिटी इग्नू में नए दाखिले व पुनः पंजीकरण अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 29 फरवरी तक इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। इग्नू में स्नाकोत्तर, स्नातक, पीजी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।
इग्नू के 2024 सत्र के लिए सभी पाठ्यक्रमों जैसे स्नाकोत्तर, स्नातक, पीजी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में नए दाखिले और स्नाकोत्तर एवं स्नातक में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
डॉ. मो. तफदरे आज़म ने बताया कि विद्यार्थी घर बैठे इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला एवं पुनः पंजीकरण इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर करा सकते है। किसी भी असुविधा की स्थिति में टीकाराम कन्या महाविद्यालय परिसर स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।