फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में भांजे ने की मामा की हत्या

विज्ञापन
बरौला बाइपास पर हुए मर्डर के बाद घटना की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना बन्ना देवी क्षेत्र के मोहल्ला बरौला बाईपास पर नशे में धुत युवक ने अपने मामा की चाकू व पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। दोनों इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से देहली गेट के भुजपुरा का रहने वाला जानी उर्फ जफरुद्दीन(40) पांच महीने से बन्ना देवी के बरौला जाफराबाद में यशवंत के मकान में किराए पर रहता था। उसका भांजा बबलू निवासी भुजपुरा भी साथ रहता था। जानी की पत्नी बहुत पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। जानी के पड़ोसी राम कुमार गुप्ता की बरौला बाईपास पर दुकान है। उन्होंने बताया कि बबलू व जानी के बीच पांच हजार रुपये को लेकर विवाद था। जानी पर बबलू के रुपये बकाया थे। शुक्रवार की दोपहर बरौली बाइपास पर इसी बात को लेकर एक बार फिर से दोनों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। बबलू ने अपने मामा पर चाकू और पेचकस से हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जानी पर ताबड़तोड़ कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहां मौजूद लोगों के अनुसार बबलू शराब के नशे में था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हमले के बाद बबलू ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जानी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, भीड़ ने बबलू को पुलिस के हवाले कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना बन्ना देवी के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मकान मालिक की पत्नी नीलम की तहरीर पर हमलावर बबलू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस भुजपुरा में दोनों मामा और भांजे के घरों की तलाश कर रही है, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें