फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : 97 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
डीएस बाल मंदिर स्कूल से नीट की परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलते अभ्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में पहली बार हो रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में 97 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षार्थी इस पहले परीक्षा देने आगरा जाते थे।
विज्ञापन

रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) डीएस बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल बरकात पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, संत फिदेलिस स्कूल, रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगन पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, नीहार मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, डीपीएस आगरा रोड, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल व हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में हुई, जिसमें 6655 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल व नीट की सिटी कोआर्डिनेटर अंजू राठी ने बताया कि पंजीकृत 6891 में से 6555 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 236 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उधर, परीक्षा खत्म होने के बाद यातायात बाधित रहा। परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम लग गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे।
विज्ञापन

---
परीक्षार्थियों के बोल
पेपर अच्छा हुआ है। जितनी तैयारी की थी, उसी के हिसाब से सवाल आए थे। - श्वेता यादव, खुर्जा
कोरोना काल में परीक्षा के लिए खूब तैयारी की थी। नतीजे बेहतर आने की उम्मीद है। - शानवी गुप्ता, नौरंगाबाद
पहली बार नीट के लिए परीक्षा केंद्र बने हैं। इससे परीक्षार्थियों को काफी सहूलियतें मिली हैं, क्योंकि उन्हें परीक्षा देने के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता था। जो भरोसा एनटीए ने जताया है, उसका धन्यवाद देती हूं।
विज्ञापन

- अंजू राठी, सिटी कोआर्डिनेटर नीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें