फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर समेत अन्य बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लोधा गांव के पास राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय की जमीन पर प्रधानमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड व बैरीकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए ठेका फाइनल कर दिया है। इधर, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले आसपास के गांवों में समन्वय स्थापित करने के लिए एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं विवि के रजिस्ट्रार संजीव कुमार ने शनिवार को लोधा गांव के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर के शिलान्यास व धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का लोकार्पण होना है। इसके अलावा, ट्रांसपोर्ट नगर, सांकरा पुल, अलहदादपुर के मिनी स्टेडियम समेत 63 छोटी-बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण होना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 सितंबर को आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य के आगमन की भी चर्चा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी ने लोधा गांव के पास की राज्य विश्वविद्यालय की जमीन पर हेलीपैड व बैरीकेडिंग का ठेका फाइनल कर दिया है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, टैंट आदि तैयार करने वाली लखनऊ की संस्था भी फाइनल हो गई है। संस्था की टीम ने शनिवार को आयोजन स्थल पर मंच आदि के लिए नापजोख की।
इधर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह व विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संजीव कुमार ने शनिवार को लोधा गांव के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों से समन्वय बनाने के लिए बातचीत की। ग्रामीणों को बताया गया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री समेत अन्य वीवीआईपी के आगमन और वहां जुटने वाली भीड़ के चलते उनकी फसलों को मामूली नुकसान हो सकता है। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जताते हुए कहा कि उन्हें इससे परेशानी नहीं है। इधर राज्य विश्वविद्यालय निर्माण के लिए नामित संस्था का कंक्रीट प्लांट भी तैयार हो गया है। यह भी एक दो दिन में काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन

माइनर के डायवर्जन पर भी चर्चा
अलीगढ़। लोधा में विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि और आयोजन स्थल के पास से जाने वाले माइनर के डायवर्जन पर भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा कि अधिकारी माइनर को अस्थायी रूप से बंद करने अथवा पटवाने पर भी विचार कर रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की तैयारियां
अलीगढ़। पुलिस ने भी प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। ,हालांकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा एसपीजी एवं अन्य बड़ी सुरक्षा एजेंसियों के हवाले रहेगी, लेकिन समूचे आयोजन स्थल एवं आसपास स्थानीय पुलिस ही सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी।
- जिले की छोटी-बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम संभावित है। अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय अथवा शासन से फाइनल कार्यक्रम नहीं आया है। कार्यक्रम आते ही उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें