फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पीएम मोदी हाथों सम्मानित हुई गोंडा की नीरज देवी, उन्होंने किया ऐसा काम, जिसके लिए मिला यह सम्मान

Mon, 26 Aug 2024 01:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अलीगढ़ जिले के गोंडा ब्लॉक के गांव नगला जंगली उर्फ लहटा निवासी नीरज देवी का चयन किया गया था। उन्हें यह सम्मान कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य व लक्ष्य पूरा करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
गोंडा की नीरज देवी को महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित समारोह में सम्मानित करते पीएम मोदी - फोटो : एनआरएलएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले की लखपति दीदी नीरज देवी को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत अलीगढ़ जिले के गोंडा ब्लॉक के गांव नगला जंगली उर्फ लहटा निवासी नीरज देवी का चयन किया गया था। उन्हें यह सम्मान कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य व लक्ष्य पूरा करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज देवी मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह का संचालन करती हैं। परियोजना निदेशक भालचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नीरज देवी ने पति राजेश कुमार के हिस्से की करीब नौ बीघा जमीन पर कृषि आजीविका मिशन के तहत नर्सरी, पोषण वाटिका का निर्माण कराया है। मौसम के अनुसार सब्जी व अनाज की फसल उगा रही हैं। नीरज देवी वर्ष 2019 से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी थी। अब तक वह 10 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें