अमर उजाला मां तुझे प्रमाण के तहत जश्न-ए-आजादी का एतिहासिक महाआयोजन सोमवार को दस बजे हुआ। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर एक साथ एक समय पर शहर के 32 चौराहों पर राष्ट्रगान हुआ। शहर के तमाम सामाजिक/राजनीतिक सहयोगियों ने साथ खड़े होकर राष्ट्रगान कराया। ठीक दस बजे जैसे ही चौराहों पर राष्ट्रगान के लिए इशारा हुआ और चारों ओर यातायात रुक गया और एक साथ 52 सैकेंड तक थम कर राष्ट्रगान में लोग शामिल हुए।
अमर उजाला द्वारा लगातार 15 अगस्त पर जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहर वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार यह आयोजन और भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 15 अगस्त को ठीक दस बजे शहर के 32 चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया गया। जिसमें सभी चौराहों पर शहर के तमाम राजनीतिक व सामाजिक सहयोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।