फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी होंगे नरेंद्र शर्मा

विज्ञापन
पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली का माला पहनाकर स्वागत करते नरेंद्र शर्मा व अन्य। - फोटो : JAWAN
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव तेजपुर स्थित शिव शक्ति आरडी फार्म पर बृहस्पतिवार को बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने बरौली विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी की घोषणा की। कार्यकर्ताओं ने बाबू मुनकाद अली का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने बरौली विधानसभा से पार्टी का प्रत्याशी पं. नरेंद्र शर्मा उर्फ मौनू भैया को घोषित किया। उन्होंने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है। देश को आजाद हुए 74 साल हो गए। लेकिन अभी पूर्ण रूप से आजादी नहीं मिली है। देश को महापुरुषों ने अपनी जान गवांकर आजाद कराया। लेकिन आज भी 12 प्रतिशत लोगों को ही आजादी मिली है। 88 प्रतिशत लोग आजादी से पहले जो जिंदगी जी रहे थे, आज भी उसी तरह से हैं। देश में लगभग दस करोड़ लोगों के पास मकान नहीं हैं, खाने के लिए भोजन नहीं है।
इन लोगों को मकान व खाने के लिए भोजन मुहैया कराने के लिए बहुजन समाज पार्टी लड़ाई लड़ रही है। सभी सरकारों में गरीब, पिछड़ों का शोषण हुआ है ।
उन्होंने कहा कि बसपा ने लगभग 150 सीटें उत्तर प्रदेश में घोषित कर दी हैं। बाकी सीटें जल्द ही घोषित कर दी जाएंगी। 2022 में बसपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनदीप जिलाध्यक्ष व संचालन मुकेश चन्द्रा ने किया। इस मौके पर रनवीर सिंह कश्यप, एडवोकेट अशोक सिंह, राजकुमार गौतम मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल, तिलकराज यादव विधानसभा छर्रा प्रत्याशी, विमलाराज पूर्व ब्लॉक प्रमुख, योगेन्द्र प्रसाद निशाद, मानवेन्द्र प्रताप, सुरेश चन्द्र गौतम, रोशन लाल माहौर, वीरेन्द्र सिंह, कोमल सिंह, विजेन्द्र विक्रम, सेक्टर प्रभारी, शेर सिंह, महेन्द्र सिंह, मनोज गौतम, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें