फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: रक्षाबंधन मनाने जा रहीं ननद-भौजाई सहित तीन की सड़क हादसे में मौत, दो हुए घायल

Sat, 09 Aug 2025 09:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हादसे में दोनों बाइक सवार पांचों लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। ननद-भौजाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस गांव जमालपुर निवासी दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौस लेकर पहुंची। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में पिसावा-गोठनी मार्ग पर 9 अगस्त को दोपहर बाद करीब तीन बजे दो बाइकों में सामने से टक्कर हो गई। हादसे में ननद-भौजाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। दोनों महिलाएं रक्षाबंधन पर गांव जहांगीरपुर जा रही थीं।  

विज्ञापन


गांव शाहपुर निवासी अजीत 9 अगस्त को बाइक पर अपनी पत्नी ममता को रक्षाबंधन पर उसके मायके जहांगीरपुर जिला गौतमबुद्धनगर लेकर जा रहे थे। अजीत की सलहज खुशी शाहपुर आई थी, जो साथ में जहांगीरपुर लौट रही थी। गांव से निकलते ही पिसावा-गाेठनी मार्ग पर सामने से आ रहे जमालपुर गांव निवासी जहीर और अब्दुल रज्जाक की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। 

हादसे में दोनों बाइक सवार पांचों लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर अजीत के परिजन तत्काल तीनों को इलाज के लिए खुर्जा ले गए। वहां पहुंचते ही ममता (30) और खुशी (25) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस गांव जमालपुर निवासी दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौस लेकर पहुंची। 
विज्ञापन


वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही जहीर (25) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब्दुल रज्जाक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में तीन की मौत और दो लोगों के घायल होने से उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके गांव में भी शोक की लहर है। पिसावा थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें