गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से 7 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे एक किशोरी को एक युवक बहलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी की मां ने गोंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने बताया कि देवेंद्र कुमार नाम का युवक उनकी 13 वर्षीय बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया।थाना पुलिस के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी और आरोपी की तलाश की जा रही है।