फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता जागरूकता टी-20 क्रिकेट मैच में नगर निगम ने एबीसी क्लब को हराया

विज्ञापन
अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वच्छता जागरूकता टी 20 क्रिकेट मैच में विजेता नगर निगम ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए स्वच्छता जागरूकता टी-20 क्रिकेट मैच में नगर निगम ने एबीसी क्लब को 40 रन से हराया। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह व अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया।
नगर निगम की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए। गौरव ने 65 रन की पारी खेली। कुश ने 28 रन, विक्की चंदेल ने 15 रन व अखिलेश तिवारी ने 14 रन बनाए। एबीसी क्लब की ओर से फुजैल ने तीन विकेट व कप्तान राहिल ने दो विकेट झटके। जवाब में एबीसी क्लब टीम 125 रन के स्कोर पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुजैल ने 32 रन व आसिफ ने रन 20 रन बनाए। नगर निगम टीम के कप्तान अखिलेश तिवारी व अर्जुन ने तीन-तीन विकेट, सद्दाम ने दो विकेट हासिल किए। गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अखिलेश को चुना गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी चेतन सक्सेना ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल वर्मा, नरेश, असद, विशाल सक्सेना, मनीष ठाकुर, गौरव अग्रवाल, अनिल बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें