फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: प्रेम प्रसंग में युवक की लाठी-डंडों से हत्या, सात के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 29 Jun 2019 07:22 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो खैर (अलीगढ़)
विज्ञापन
युवक की पीटकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहागढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते 20 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों ने युवक का शव सीएचसी के सामने रखकर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम लगाया। सीओ खैर और इंस्पेक्टर ने किसी तरह परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। उधर युवक की हत्या के बाद युवती को लेकर उसके परिजन लापता हैं। युवती के साथ भी अनहोनी की आशंका चर्चाओं में है।
विज्ञापन


बताते हैं कि लोहागढ़ निवासी हरपाल सिंह के छोटे बेटे लाखन का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की सुबह दस बजे के करीब युवती की लाखन से मोबाइल पर बात हो रही थी जिसे युवती के फुफेरे भाई ने सुन लिया था। युवती ने लाखन को खेत पर मिलने के लिए बुलाया था।

पूर्वाह्न करीब 11 बजे के करीब वह खेत की ओर गया तभी युवती के परिजनों ने वहां लाखन को पकड़ लिया। उसे लाठी, डंडों से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह बचकर वह भागा और गांव के बाहर स्कूल के समीप अपनी मामी लौंगश्री देवी के मकान में छिप गया। पीछा करते हुए पहुंचे हमलावर उस मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वहां भी लाखन की पिटाई की। लाखन की मामी ने काफी मनुहार की लेकिन वह नहीं माने। 
विज्ञापन


लाखन बाउंड्री फांदकर पीछे के खेतों की ओर भागा तो उसे दौड़कर हमलावरों ने दबोच लिया और फिर पीटा। परिजनों के अनुसार इस पिटाई में उसके गुप्तांग, हाथ, पैर और पसली में जगह-जगह गंभीर चोटें आईं। इसी बीच उसकी मामी लौंगश्री देवी और ममेरे भाई विनोद के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े तो हमलावर भाग निकले।

गंभीर हालत में बाइक से लाखन को खैर में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां उसने इलाज से मना कर दिया। इस पर ममेरा भाई विनोद और उसकी मां ने खुर्जा में रहने वाली लाखन की बहन और बहनोई से बात की। उनके कहने पर वह उसे बाइक से ही खुर्जा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में दो-तीन खून की उल्टी होने के बाद लाखन ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव वापस लाकर खैर सीएचसी के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

सूचना पर सीओ संजीव दीक्षित और इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। बाद में एसपी देहात मणिलाल पाटीदार भी पहुंच गए। मृतक के पिता हरपाल पुत्र छोटेलाल ने महेंद्र और रामदत्त पुत्रगण कंगलाराम, देवेंद्र उर्फ देवो पुत्र वेदराम, अतुल और रवेंद्र पुत्रगण विजय सिंह, पूरन सिंह पुत्र गनपत सिंह, ओमवीर पुत्र खेमचंद और राजेंद्र पुत्र अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस वारदात के बाद से युवती समेत उसके परिजन फरार हैं।


खैर सीओ संजीव दीक्षित ने कहा कि  सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। तीन चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें