फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 72 घंटे में तेज बारिश से निपटने के लिए नगर निगम ने बनाए राहत शिविर, हेल्पलाइन जारी

Tue, 11 Jul 2023 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारी बरसात में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नगर निगम सेवा भवन कंट्रोल रूम में 24 घंटे 14 जेसीबी व ट्रक ड्राइवर की तैनाती की गई है, जो किसी भी आपदा से निपटने के लिए सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचेंगे। जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी और जलभराव से विस्थापित लोगों के विश्राम के लिए राहत शिविर खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलभराव और इससे होने वाली परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने महानगर में तीन राहत शिविर बनाए हैं। वहीं, जल निकासी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा अगले 72 घंटे में तेज बारिश से निपटने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सभी अधीनस्थों को सक्रिय रहने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने नगर निगम कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 7500441344 व 075712750250  के अतिरिक्त जल निकासी के लिए उदयसिंह जैन रोड जलकल विभाग में एक अतिरिक्त त्वरित कार्रवाई कंट्रोल रूम 8477881979 की स्थापना की है। नगर निगम के सभी शेल्टर होम को अगले आदेश तक राहत शिविर के रूप में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। 

भारी बरसात में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नगर निगम सेवा भवन कंट्रोल रूम में 24 घंटे 14 जेसीबी व ट्रक ड्राइवर की तैनाती की गई है, जो किसी भी आपदा से निपटने के लिए सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचेंगे। जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी और जलभराव से विस्थापित लोगों के विश्राम के लिए राहत शिविर खोल दिए गए हैं। राहत शिविर में विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कंबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर के साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ये हैं राहत शिविर

  1. नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क आगरा रोड स्थाई शेल्टर होम पुरुष और महिला 
  2. गूलर रोड निकट पुराना हैजा अस्पताल के नीचे स्थाई शेल्टर होम पुरुष और महिला
  3. भुजपुरा बाईपास स्थित (डूडा) चौराहे के पास स्थाई शेल्टर होम पुरुष, महिला व बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें