फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ईद को लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा नगर निगम

Mon, 02 May 2022 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के त्योहार को लेकर रविवार शाम जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस प्रशासन व नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान ईदगाह का जायजा लेकर कमेटी समिति के सदस्यों से नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि ईद पर साफ सफाई, पेयजल और लाइट की चाक-चौबंद व्यवस्था कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी मुस्लिम क्षेत्रों में अभियान चलाकर आवारा पशुओं की रोकथाम, फॉगिंग, धार्मिक स्थलों व क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन और साफ. सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। ईदगाह, शाहजमाल ईदगाह, जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ जामा मस्जिद, ऊपरकोट सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज को देखते हुए चार सेक्टर बनाए हैं, जिनमें 45 नोडल अधिकारी, 1050 सफाई कर्मचारी, आठ फॉगिंग मशीनें व 80 त्वरित एक्शन टीमें तैनात की गई हैं, जो नमाज खत्म होने तक तैनात रहेंगी। वहीं, शाहजमाल में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरांग राठी के साथ अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके माथुर, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, मुख्य अभियंता सूरजपाल, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें