कस्बा की रामलीला वाली गली में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने ससुराल पक्ष के सास व पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सास व पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुलंदशहर के अरनियां थाने के गांव रूकनपुर निवासी प्रेमपाल शर्मा की पुत्री सावित्री उर्फ सीता (24) की शादी एक वर्ष पूर्व चंडौस के रामलीला गली निवासी बालकिशन शर्मा के पुत्र माधव शर्मा के साथ हुई थी।
मायके वालों के अनुसार शादी के कुछ माह तो सब ठीक ठाक चला, लेकिन एक दो माह से सास रेखा शर्मा व पति माधव शर्मा दहेज को लेकर सावित्री को परेशान कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सोमवार को सास रेखा व पति माधव व माधव के मामा ने मिलकर सावित्री को मारकर फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के अनुसार दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन में से दो आरोपी सास रेखा व पति माधव को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनो को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।